अमेरिकी कंपनी को मिला फर्रुखाबादी तरबूज का पेटेंट

0
189

अमेरिकी कंपनी मोरसैंटों ने भारतीय तरबूज में पाए जाने वाले एक-एक जीन का पेटेंट हासिल कर लिया है| कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री तारिक अनवर ने लोकसभा में वरुण गांधी के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी| इस तरबूज का फर्रुखाबाद में बड़े पैमाने पर उत्पादन लम्बे समय से हो रहा है| तरबूज पैदा करने वाले किसानो का कहना है कि फर्रुखाबाद से ही इस तरबूज का बीज पूरे हिंदुस्तान में गया है| गंगा की रेती में पैदा होने वाला यहाँ का तरबूज विदेश में भी निर्यात हो रहा है|
watermelon
उन्होंने बताया कि सरकार को इस बात की जानकारी है कि मोनसैंटो नामक अमेरिकी कंपनी ने भारतीय तरबूज में पाए जाने वाले जीन का पेटेंट ले लिया है|

[adrotate banner="3"]

अनवर ने बताया कि अन्य देशों में मंजूर बौद्धिक संपदा अधिकार पर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने का मुद्दा भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) के अधिकार क्षेत्र में आता है| उन्होंने बताया कि इस समय एनबीए आरोपित अतिक्रामकों के विरुद्ध इस मामले को दर्ज करने की कार्रवाई कर रहा है|

[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]