फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अमृतपुर में हुए हत्याकांड की जांच में घोर लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पूर्व थाना अध्यक्ष अमृतपुर मोनू शाक्य और घटना की विवेचना कर रहे दरोगा रवि सोलंकी को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव थे निलंबित कर दिया है|
दरअसल गांव गूजरपुर पमारान निवासी ओमवीर राठौर पुत्र पेशकार राठौर 20 जुलाई 2025 को घर से ले जाकर हत्या कर दी गयी थी, जिसमे थानाध्यक्ष रवि मोनू शाक्या व विवेचक रवि सोलंकी के लापरवाही दिखाने का मामला सामने आया | हत्या का खुलासा लगभग 7माह बाद हो सका | जिससे एसपी आरती सिंह खफाहुई और दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया | अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने जेएनआई न्यूज को बताया की हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



