अभ्यर्थियों के लिए कल से फ्री बस सेवा शुरू,प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी अनिवार्य

0
362

लखनऊ:पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है।यह सुविधा 22 अगस्त से 26 अगस्त और 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रवेश पत्र की छाया प्रति कंडक्टर को देना अनिवार्य होगा।

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र की छाया प्रति दिखाकर मुफ्त में बस में यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा परीक्षा के 24 घंटे पूर्व से 24 घंटे बाद तक उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी अपने गंतव्य तक मुफ्त में पहुंच सकते हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]