अब आठ चरणों में पूरी होगी मतणगना, वार्ड 31, 33 व 34 के परिणाम सबसे अंत में

0
144

फर्रुखाबाद: नगर पालिका फर्रुखाबाद की मतणगना के लिए जो चक्रवार विवरण तैयार किया गया है उसके अनुसार मतगणना कुल 8 चक्रों में पूर्ण की जायेगी। आठवें चक्र में केवल बार्ड संख्या 31 विस्मिल नगर, बार्ड संख्या 33 महाराणा प्रताप नगर व बार्ड संख्या 34 चित्रगुप्त नगर के एक-एक बूथ की मतगणना की जायेगी। प्रत्येक बार्ड की मतगणना दो मेजों पर की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

मतगणना के लिए चिन्हिंत हाल संख्या एक में गणना टेबिल संख्या एक पर बूथ संख्या एक के वोटों की गिनती की जायेगी। इसी मेज पर द्वितीय चक्र में बूथ संख्या दो, तृतीय चक्र में बूथ संख्या तीन, चतुर्थ चक्र में बूथ संख्या चार, पंचम चक्र में बूथ संख्या 167, छठे चक्र में बूथ संख्या 168 व सातवें चक्र में बूथ संख्या 169 की गिनती की जायेगी। इसी प्रकार टेबिल नम्बर दो पर क्रमशः 5, 6, 7, 8, 170, 171 व 172 की गणना होगी। टेबिल नम्बर तीन पर क्रमशः बूथ नम्बर 9, 10, 11, 12, 13 व 173 की गणना की जायेगी। अर्थात बार्ड संख्या 1 के आठों बूथों की गणना चौथे चक्र में पूर्ण हो जायेगी व बार्ड संख्या दो की मतगणना पांचवें चक्र में पूर्ण होगी। बार्ड संख्या 3 के बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 व 20 की मतगणना टेबिल संख्या 4 व 5 पर चौथे राउंड में पूर्ण होगी।

मतगणना कार्यक्रम का विस्त्रित विवरण निम्नवत दिया जा रहा है।——————–

[adrotate banner="2"]