फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को थाना कम्पिल पुलिस ने अबैध शस्त्र फैक्ट्री सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि थाना कम्पिल पुलिस ने नन्दे नगला के उत्तर जंगली क्षेत्र से भूरे पुत्र ऋषिपाल निवासी
सिरसा कम्पिल, गंगा सिंह व राजकुमार पुत्र लटूरी सिंह को गिरफतार किया| उनके साथ ही अबैध शस्त्र फैक्ट्री भी पुलिस ने पकड़ी| जिसमे 1 देशी राइफल देशी 315 बोर, 3 देशी तमंचे 2 मिस कारतूस व एक जिन्दा
कारतूस, 2 अनिर्मित तमंचे 315 बोर, कुल 7 बने व अधबने तमंचे व बंदूक बरामद हुए है |आरोपी गंगा सिंह पर कम्पिल थानें में अबैध हथियार रखनें का मुकदमा दर्ज है| वहीं भूरे पर लगभग 10 आपराधिक
मामले कम्पिल थानें में दर्ज है| थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


