अबैध पटाखे बनानें में आतिशबाज गिरफ्तार, आधा दर्जन पर एफआईआर

0
126

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) अबैध पटाखे बनानें में अतिशबाज सहित आधा  दर्जन पर के खिलाफ पुलिस नें एफआईआर दर्ज की|  पुलिस नें आतिशबाज को गिरफ्तार कर लिया| अन्य आरोपी फरार है|
दरअसल बीते गुरुवार की रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर टप्पाहबेली के निकट नूर मोहम्मद के आम के बाग की खाई में तेज धमाका हुआ था| जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की| पुलिस जाँच में प्रकाश में आया कि आरोपी आतिशबाज जान मोहम्मद पुत्र अब्दुल, रियाज पुत्र जान मोहम्मद, निहाल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी आजाद नगर, असरफ पुत्र सिकन्दर निवासी शास्त्री नगर, जमील व वसीम बाग में अबैध आतिशबाजी बना रहे थे| उनके खिलाफ बिस्फोटक अधिनियम की धारा 9 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|पुलिस नें अतिशबाज जान  मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से पुलिस को विस्फोटक बरामद हुआ है| मुकदमा की विवेचना दारोगा बलवीर को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]