अबैध खनन में सपा नेता सहित चार गिरफ्तार

0
147

upp45फर्रुखाबाद: बालू व मिट्टी खनन करने में पुलिस ने सपा नेता सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया| जिन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जंहा से उन्हें जेल भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली पुलिस ने थाना शमसाबाद के ग्राम चिलसरा निवासी सपा नेता सचिन ठाकुर, मुरेठी निवासी रामपाल, थाना मऊदरवाजा के ग्राम छोटा फतेहपुर निवासी मोरपाल जगदीश सिंह, हसीनगला निवासी महेश यादव को पुलिस ने अबैध खनन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| पुलिस पर सपा नेताओ को छोड़ने के लिये जोर भी दिया गया| लेकिन उन्हें पुलिस ने नही छोड़ा| गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया | पुलिस को अभी चिलसरा निवासी बिक्कू यादव, गुचिलियाई निवासी सचिन यादव उर्फ़ अनिल व नंद राम यादव की तलाश की जा रही है |

शहर कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि अभी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है|

[adrotate banner="2"]