अबैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

0
122

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। बीते सोमवार को ही दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी सीज की गयी थी| बुधवार को फिर दो ट्रैक्टर ट्राली और सीज किये गये|
दरअसल सोंमवार को नायब तहसीलदार सनी कनौजिया नवाबगंज क्षेत्र से ही रात में दो ट्रैक्टर एक जेसीबी को अवैध खनन करते हुए पकड़ा था जिसके बाद दोनों को सीज कर दिया गया था। बुधवार को थाना नवाबगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया जबकि चालक भागने में कामयाब रहा| जिसके बाद थाना पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली अपने साथ थाने ले आयी। बुधवार को थाना प्रभारी सत्यप्रकाश को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के घमुईया रसूलपुर क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है| जिसकी सूचना पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश मय फोर्स के साथ आ धमके और छापेमारी कर मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस थाने ले आई जिसके बाद सूचना जिला खनन अधिकारी को राजीव रंजन को दी गई| खनन अधिकारी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]