अपहृत बालक को सकुशल लाने वाली पुलिस टीम का सम्मान

0
204

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) सराफा व्यापारी के मासूम बालक के अपहरण के बाद उसे 24 घंटे में सकुशल वापस लाने वाली पुलिस टीम को सराफा व्यापारियों नें सम्मानित किया| एसपी नें कहा की पुलिस हर कदम पर उनके साथ है|
बीते 8 नवंबर 2019 को सराफा व्यापारी मोहन वर्मा पुत्र रामशरण वर्मा का मासूम पुत्र कृष्णा वर्मा विद्याल का अवकाश होनें पर घर आ रहा था| तभी उसका अपहरण कर लिया गया था| पुलिस नें 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोच पर बालक को सकुशल बरामद कर उसे परिजनों को सौप दिया था|
इसी ख़ुशी में सराफा व्यापारियों नें राजीव नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ मोह्म्मद्बाद राजवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सर्विलांस प्रभारी सुरेश कुमार, कासगंज एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर राकेश कुमार आदि को प्रतीक चिन्ह देकर व शाल उढाकर सम्मानित किया| एसपी को चांदी का मुकुट भी भेंट किया गया| चेयरमैंन हरीश कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]