अपहृत किशोरी की तलाश में हरियाणा पुलिस ने डेरा डाला

0
116

फर्रुखाबाद : हरियाणा पुलिस ने अपहृत किशोरी की तलाश में दूसरी बार डेरा डाला दिया है। सर्विलांस के सहारे कई जगह छापेमारी की, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सके।

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव कुइयांखेड़ा निवासी एक परिवार पानीपत में रह रहा है। उनकी 15 वर्षीय पुत्री को शमसाबाद क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी रामलखन, अर्जुन, जितेंद्र, भूरा उर्फ सुरजीत कई माह पूर्व बहला-फुसलाकर ले आये। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने किशोरी को बरामद करने के लिए कड़े निर्देश दिये हैं। इससे हरियाणा पुलिस हलकान है। पिछले दिनों भी पुलिस टीम आई थी, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। मंगलवार देर रात पानीपत के थाना चांदनबाग में तैनात एसआई बलवान सिंह फोर्स के साथ शहर पहुंचे। सर्विलांस के जरिये हरियाणा पुलिस को आरोपियों की लोकेशन फर्रुखाबाद में ही मिल रही है।

आरोपी गांव रजलामई भी आते-जाते हैं। एक आरोपी की शहर में ननिहाल है। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अपहृत किशोरी का इससे पहले भी एक बार कायमगंज क्षेत्र से अपहरण किया गया था। बाद में उसे बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी बार उसे पानीपत से अगवा किया गया है।

[adrotate banner="2"]