अपर आयुक्त (बालश्रम) होंगे जनपद के नये सीडीओ

फर्रुखाबाद: जनपद में रिक्त चल रहे मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कानपुर में अपर श्रमआयुक्त (बाल श्रम) ईश्चरी प्रसाद पाण्डेय को तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी राजेश्च के स्थान पर कमलेश कुमार की नियुक्ति की गयी है। सूत्रों के मुताबिक उपजिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र कुमार को वापस बरेली स्थानांतरित किया गया है।

विदित है कि राजेंद्र सोनी के स्थानांतरण के बाद  विगत लगभग दो सप्ताह से जनपद में सीडीओ का पद रिकत चल रहा था। जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल ही मुख्य विकास अधिकारी का काम देख रहे थे। बुधवार को शासन स्तर पर जारी स्थसनांतरण सूची में अनुसार अब कानपुर में अपर श्रमायुक्त (बाल श्रम) ईश्वरी प्रसाद पाण्डेय को यहां सीडओ के तौर पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी कायमगंज के भी स्थानांतरण की सूचना है।