अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी दूध वैन,चालक-सहायक घायल

0
202

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तेज रफ्तार दूध वैन अनियंत्रित होकर पलट कर खड्ड में जा गिरी।जिससे चालक-सहायक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को सीएचसी भेजा गया|जहाँ से हालत गंभीर होंने पर लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|
थाना क्षेत्र के बदायूं मार्ग पर तेज रफ्तार दूध वैन अनियंत्रित होकर पलट कर खड्ड में जा गिरी। जिससे चालक ग्राम बिरसिंहपुर निवासी अवनेश और सहायक अमित दूध बेंचकर वैन से वापस आ रहे थे, उसी दौरान चित्रकूट के निकट खड्ड में जा गिरी। वैन का एक पहिया भी अलग हो गया। वैन पर रखी दूध वाली मशीन भी टूट कर अलग जा गिरी। दोनों लहूलुहान हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]