अधेड़ की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नाबालिग!

0
107

htyaa 8फर्रुखाबाद, शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई अधेड़ की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के नाबालिग होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को उसकी उम्र को लेकर मेडिकल परीक्षण कराया जा सकता है। इसके अलावा नाबालिग का चाचा नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया।
गांव खानपुर नगला निवासी ओमप्रकाश कठेरिया (50) की लाठी, ईट-पत्थर व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि हत्या में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद हुई है। उसने अपनी उम्र 16 साल बतायी है। सोमवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला ही पाया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी चाचा रहीस को भी पूछताछ के लिए कादरीगेट चौकी प्रभारी बृजेश कुमार यादव पकड़ लाये थे। उसके पास से पांच सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद मिला है

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]