फर्रुखाबाद:खेत में पड़े एक अधेड़ के शव को देखकर सनसनी फ़ैल गयी| शव की शिनाख्त नही की जा सकी| उसकी जेब में समाजवादी पेंशन योजना का फार्म भी मिला है|
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र ग्राम भगौती के पास रायपुर निवासी केदार सिंह के खेत में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला| लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी| अधेड़ व्यक्ति के सीने के निचले हिस्से पर गहरा घाव दिखाई दे रहा था। हत्याकांड को उलझाने के लिये ग्रामीण का समाजवादी पेंशन फार्म पर्श में रखा गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

