अधिवक्ताओ के रडार पर पुलिस प्रशासन

0
129

putlaa-snjy-chavalaफर्रुखाबाद: बीते 10 अक्टूबर को विजय दशमी के अवसर पर की गयी फायरिंग के मामले में अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज करने से आक्रोशित तहसील अधिवक्ताओ ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर नारेबाजी कर दी| अधिवक्ताओ ने पुलिस के खिलाफ जमकर भडास निकाली| बीते दिन कलेक्ट्रेट में भी अधिवक्ताओ ने पुलिस का पुतला फूंका था|

[adrotate banner="3"]

विजय दशमी को की गयी फायरिंग की घटना में पुलिस ने कुछ अधिवक्ताओ पर धारा 144 के उलंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया था| यह अधिवक्ताओ को नागवार गुजरा जिससे आक्रोशित अधिवक्ता शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुये और उन्होंने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक दिया| अधिवक्ताओ ने जमकर नारेबाजी भी की| उन्होंने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया|

[adrotate banner="2"]