अधिकारियों के क्रिकेट मैच में डीएम की टीम विजयी

0
120

dm muthukumar & dm pawan kumarFARRUKHABAD : प्रशासनिक अधिकारियों के फतेहगढ़ स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच में जिलाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व वाली बदायूं की टीम ने लखनऊ की टीम को बुरी तरह पछाड़ते हुए ट्राफी अपने नाम की। इस दौरान जनपद के पूर्व जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

ब्रह्ममदत्त स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों का एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच में जनपद अधिकारियों के अलावा बदायूं व लखनऊ की टीमों ने भी हिस्सा लिया। मैच में जनपद के नये जिलाधिकारी पवन कुमार ने भी हिस्सा लिया।

[bannergarden id=”8″]

जिलाधिकारी के नेतृत्व वाली बदायूं की टीम ने लखनऊ की dmटीम को कड़ी शिकस्त दी। मैच के दौरान जनपद के अधिकारियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान पूर्व जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी भी मौजूद रहे। क्रिकेट मैच के बाद सभी ने एक साथ बैठकर शुल्पाहार का लुत्फ उठाया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]