अज्ञात बदमाशों ने हजारों की नगदी व जेबर लूटे

0
102

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी तशरीफ पुत्र अबीब के घर में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात घुसकर हजारों रुपये की नगदी लूटकर उनकी पत्नी शमा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल शमा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर शमा को कानपुर के लिए रिफर कर दिया।

[adrotate banner="3"]

बहादुरगंज निवासी तशरीफ ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि बीती रात वह व उसकी पत्नी शमां व 7 साल की पुत्री आरती घर में सो रहे थे। देर रात तीन अज्ञात बदमाश घर में घुस आये। जिन्होंने तशरीफ व पत्नी शमां  को जमकर मारापीटा। घर में रखे 80 हजार रुपये लूट लिये। बुरी तरीके से मारपीट कर और रुपये मांगे। जब और रुपये नहीं मिले तो धमकी देते हुए भाग गये।

जिसकी शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पति पत्नी को लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर शमा को कानपुर के लिए रिफर कर दिया।  एसओ अतर सिह ने बताया कि पति पत्नी की आपस में मारपीट हुई है। पुलिस लूट की घटना संदिग्ध मान रही है।

[adrotate banner="2"]