अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

0
99

फर्रुखाबाद: चोरों ने शनिवार रात एक मकान में घुसकर कीमती जेवर, नकदी एवं कपड़े चोरी कर लिये थे| जिसमे आज सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज नरायनदास स्थित फैन्सी डाइंग से सटे मकान में राजकिशोर सपरिवार किराये पर रह रहे हैं। पिता सुखराम के साथ वह चारपहिया ठेली पर माल ढोकर परिवार का भरण- पोषण करते हैं। रात में राजकिशोर सपरिवार मकान के अंदर बरामदे में लेटे थे। मेन गेट का दरवाजा टूटे होने के कारण रात में चोर अंदर घुस आये। कमरे का दरवाजा भी खुला था, इस कारण चोरों को वहाँ तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई और घर में रखे माल पर हाँथ साफ़ कर दिया|

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]