अग्निशमन केंद्र का सीएम योगी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

0
149

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम चकई के पास एक फायर स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है| अग्निशमन केंद्र का गुरूवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर वर्चुअल लोकार्पण किया।
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह , एसपी विकास कुमार, सीओ रविन्द्र नाथ राय की मौजूदगी में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य नें फीता काटा | सभी नें सीएम के कार्यक्रम को लाइव प्रसारण को भी देखा | विधायक सुशील शाक्य नें कहा कि चकई में अग्निशमन केंद्र बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। पहले कहीं आगजनी की घटनाओं पर दमकल की गाड़ियां जिला मुख्यालय से आ पाती थी, जिससे लोगों का काफी नुकसान हो जाता था, लेकिन अब चकई में अग्निशमन केंद्र सुचारू हो जाने से कुछ समय में ही आग को नियंत्रण करने के लिए दमकल पहुंच सकेगी। मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, भाजपा ,विवेक सिंह, मनोज मिश्रा,आलोक वाजपेयी, संदीप तिवारी, अमित सिंह मौजूद रहे
चौथे दिन भी भाकियू क धरना जारी
भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के जिलाध्यक्ष अरविन्द सोमवंशी के नेतृत्व में धरना चौथे दिन भी जारी रहा| जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य, सीओ रविन्द्र नाथ राय नें मौके पर आकर जानकारी की | भाकियू नेताओं ने कहा जब तक की सीएम से वार्ता नही होती अनशन चलता रहेगा |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]