अखिलेश मंत्रिमंडल में 11 नये मंत्री शामिल, नौ का प्रमोशन

0
300

AKHILESHलखनऊ: उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव मंत्रिमंडल के छठवें विस्तार में आज 11 नये मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इनमें नौ मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है, जिसमें से चार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। राजभवन में आज राज्यपाल राम नाईक ने इन मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे। इस मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची कल देर रात राजभवन भेजी गई थी।

[adrotate banner="3"]

आज अरविन्द सिंह ‘गोप’, कमाल अख्तर, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, साहब सिंह सैनी व बलवंत सिंह रामूवालिया को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें से बलवंत सिंह न तो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और न ही उत्तर प्रदेश के किसी भी सदन के सदस्य हैं। इनके साथ ही अखिलेश मंत्रिमंडल में रियाज अहमद, फरीद महफूज किदवई, मूल चंद्र चौहान,राम सकल गूजर, यासर शाह, नितिन अग्रवाल, शादाब फातिमा व मदन चौहान को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई। इनमें से हाजी रियाज, फरीद महमूद किदवई, राम सकल गुर्जर व मूलचंद्र चौहान को प्रोन्नति मिली है। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है।

इनके साथ ही इन राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। शैलेंद्र उर्फ ललई यादव, सुधीर कुमार रावत, ओमकार सिंह यादव, राधेश्याम सिंह, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पवन पाण्डेय, बंशीधर बौद्ध व हेमराज वर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया। तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय फिर बनाए गए राज्यमंत्री।

इससे पहले कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उड़ीसा से वापस लौटते ही नए मंत्रियों के नामों पर मंथन शुरू किया। पहले समाजवादी परिवार के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल यादव के घर जाकर नये मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की इस मुलाकात से पहले मंत्रिमंडल से हटाए गए व विभाग से वंचित कुछ मंत्रियों ने भी शिवपाल सिंह यादव से मिलकर अपनी बात रखी थी। सपा नेतृत्व के निर्णयों में शिवपाल की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री की उनसे चर्चा को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चालीस मिनट की इस चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह के साथ भी नामों पर चर्चा की।

अखिलेश सरकार के नए मंत्रिमण्डल में नए चेहरे : लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद, शादाब फातिमा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, शैलेन्द्र यादव उर्फ पप्पू यादव राज्यमंत्री, बलवन्त सिंह उर्फ रामू वालिया ये न तो एमएलए है न तो एमएलसी, राधेश्याम सिंह राज्यमंत्री , ओंकार सिंह यादव राज्यमंत्री, सुधीर कुमार रावत राज्यमंत्री, हेमराज वर्मा राज्यमंत्री।

इन मंत्रियों का बढ़ा कद : अरविन्द सिंह गोप कैबिनेट मंत्री, कमाल अख्तर कैबिनेट मंत्री, याशर शाह राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार, नितिन अग्रवाल राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार, फरीद महफूज किदवई राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार , रियाज अहमद राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह कैबिनेट मंत्री, मूलचंद चौहान राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार, रामसकल गुजर राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार।

[adrotate banner="2"]