अखिलेश की बनेगी सरकार सपा को पूरी उम्मींद

0
113

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मतगणना के महज एक दिन शेष बचा है| लिहाजा सपा और भाजपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है| जहाँ भाजपा अपनी चारों सीटों को जीतने का दम भर रही है| तो वहीं सपा नेता भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा कर रहें है|
मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट के फब्बारे के पास लगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव के शिलान्यास पत्थर को सपा के पूर्व प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर साफ किया| उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पूर्णता फेल साबित होंगे क्योंकि जनता माननीय अखिलेश यादव जी एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने जा रही है| जो जमीनी एग्जिट पोल है यह की समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है| रजत क्रांतिकारी, जेडी यादव एडवोकेट, अमन बाथम व  मोहसिन खान आदि रहे|
चुनाव सपा के पक्ष में जायेगा
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा कि आगामी जो सपा कार्यकर्ता मतगणना एजेंट बने है, वह समय से मतगणना स्थल पंहुचे| उन्होंने कहा की एग्जिट पोल में पूरी तरह से भ्रामक प्रचार कर रहा है| कार्यकर्ता धैर्य बनाये रखे| 10 मार्च को सब सामने होगा| अखिलेश यादव पुन: सीएम बनने जा रहें है|
सपा युवजन सभा पूर्व प्रदेश सचिव को भी सरकार बनने का भरोसा
सपा पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव ने आज कहा कि यह एग्जिट पोल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जो दिखाए जा रहे हैं यह पूरी तरह से भाजपा से प्रेरित है जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी पुरानी पेंशन , विकास जैसे तमाम मुद्दों पर समाजवादी पार्टी को ही वोट दिया है उस प्रकार से स्पष्ट जनादेश समाजवादी पार्टी के हित में जा रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]