अकेलेपन से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दी

0
146

fansiफर्रुखाबाद:(कंपिल)थाना क्षेत्र के ग्राम पुंथर देहामाफी निवासी (30)वर्षीय बाबा यादव पुत्र ने नेमसिंह ने फांसी लगाकर हत्या कर ली| पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

[adrotate banner="3"]

माँ-बाप की मौत के बाद अकेले रह रहे बाबा ने पेट पालने के लिये गांव के ही शीशराम का खेत बंटाई पर ले रखा था। रविवार रात उसने अपने खेत में ही पड़ी झोपड़ी में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| वह शराब की लत के चलते घर, जमीन बिक जाने व अपने अकेलेपन से परेशान रहते थे। बीते कुछ वर्षो से वह पड़ोसी गांव चौखड़िया में रह रहा था| गांव चौखड़िया के प्रधान रामनरेश यादव सोमवार सुबह अपने खेत की ओर गये तो उन्होंने खेत में पड़ी झोपड़ी की बल्ली पर बाबा के शव को फंदे पर लटका देखा।उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी| एसआई चन्द्रसेन ने घटनास्थल पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की| पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

[adrotate banner="2"]