अंतिम संस्कार में आये ग्रामीण की मौत

0
114

maautफर्रुखाबाद : अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये हरदोई के ग्रामीण की गुरुवार को पांचाल घाट गंगा तट पर मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद हरदोई थाना पचदेवरा मैकपुर निवासी 50 वर्षीय रामनरेश वर्मा की पांचाल घाट गंगा तट पर अचानक मौत हो गई। दोपहर को उनका शव बंधा के निकट बालू में पड़ा मिला। शव की पहचान उनके भतीजे ओमपाल ने की। मौके पर भीड़ लग गई। रामनरेश के रिश्तेदार थाना अमृतपुर के गांव उजीरपुर निवासी रामलड़ैते की अंत्येष्टि में शामिल होने पांचाल घाट आये थे। परिजनों का मानना है कि अचानक हृदयगति रुकने से रामनरेश की मौत हुई है।

जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकार नगर योगेन्द्र कुमार सिंह व शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। उन्होंने इस संबंध में लिखित प्रार्थनापत्र दिया। इससे शव परिजनों को सौंप दिया गया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]