फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्ष्रेत्र के कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से शराब लेकर पीने से फल विक्रेता की हालत बिगड़ गयी| जब उसने चेकअप कराया तो पता चला उसके पेट में कांच है| जिससे उसके होश उड़ गये| उसने पुलिस को तहरीर दी|
[adrotate banner="3"]
गाँव महमदपुर अमलैया निवासी मनोज पुत्र रामचन्द्र फल बेचने का काम करता है| उसने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि कस्बे के अंग्रेजी शराब के ठेके पर तैनात सेल्स मैंन ने उसे सस्ते के चक्कर में खुली हुई अंग्रेजी शराब दी| जिसको पीने के बाद से उसकी हालत खराब है| जब उसने पेट दर्द के चलते अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला की उसके पेट में कांच है|
पता लगने पर मनोज के होश उड़ गये| उसने थाने में शराब ठेके के खिलाफ तहरीर दी| थानाध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुसार जाँच के बाद कार्यवाही होगी |
[adrotate banner="2"]


