सट्टा एजेन्ट को गोली मार कर हत्या का प्रयास

jitendarफर्रखाबाद : बीती रात सट्टा एजेन्ट के गोली मारकर मौत के घाट उतरने की कोशिश की गयी | घायल को उपचार हेतु प्राईवेट नर्सिग होम में भर्ती किया गया | घटना के पीछे सट्टा बसूली का मामला माना जा रहा है |

शहर कोतवाली के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कुंचा निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र मानसिंह यादव बीती रात पक्केपुल निवासी अशोक गुप्ता के घर गये थे | जब वह वापस आ रहा था तो कुछ लोगो ने उसे घेर कर अंधाधुंध गोलियां दाग दी | जिससे दो गोली जितेन्द्र के लग गयी वह वही गिर गया और हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गये |
घायल जितेन्द्र यादव को उपचार हेतु प्राईवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है |
जितेन्द्र मुख्य रूप से परचून की दुकान खोले है और उसी दुकान पर सट्टे की पर्ची लगता है | सूत्रो के अनुसार जितेन्द्र सट्टा की पर्ची की बसूली करने गया था जिसके बाद यह घटना हुई |

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह ने बताया की घटना के सम्बन्ध में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जाँच की जा रही है |
पांच दिन पूर्व हो चुकी है सटौरिया अहमद की हत्या बीते पांच दिन पूर्व 23 अप्रैल को थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बागरूस्तम निवासी सटौरिया अहमद वाइक पैशन प्रो यूपी 76 एन/0069 पर सवार होकर जा रहा था तभी पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के अमेठी पर बने पेट्रोल पम्प के पीछे किसी ने अहमद की गोली मार कर हत्या कर हत्या कर दी गयी थी ।अहमद मोटरसाईकिल से जमींन पर गिर गया और हमलावर फरार हो गये | मृतक की जेब से नगदी ,सट्टापर्ची के साथ साथ मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया गया था | उसकी मौके पर ही मौत हो गयी | पुलिस ने उस घटना में भी अभी तक कोई सफलता हासिल नही की है |