आर-ओ प्लांट बंद भीषण गर्मी में बूंद बूंद पानी को मोहताज मरीज

0
116

ro plantफर्रुखाबाद : गर्मी दिन प्रतिदिन बढती जा रही है यैसे में जब लोगो को पानी की जरुरत महसूस हो रही है लेकिन उनके हलक को तर करने के लिए पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है | लोहिया अस्पताल का आरो प्लांट बीते कई महीने से बंद पड़ा है | लेकिन पिछले पन्द्रह दिनों से अस्पताल के मरीजो को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है | प्लांट सफेद हाथी बना हुआ है |
शहर के आवास विकास में बने राममनोहर लोहिया अस्पताल में जनपद के ही नही आसपास के जनपदों से लोग इलाज कराने के लिए आते है | लेकिन अस्पताल में बिजली पानी की कमी से अपने को ठगा हुआ महसूस करते है | गर्मी अपना पूरा असर दिखा रही है | और मरीजो को पानी की अधिक जरूरत महूसस हो रही है | लेकिन अस्पताल प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है |
अस्पताल के मुख्य दरवाजे के पास बीते 26 जनवरी 2009 में कार्यदायी संस्था पैक्स फेड के माध्यम से कराया गया था | प्लांट का ठंडा पानी मरीजो को आसानी से उपलव्ध हो रहा था | लेकिन बीते कुछ महीने से प्लांट के मुख्य गेट पर ताल लटक रहा है | लाखो की लगत से बने प्लांट कबाड़ में तव्दिल हो रहा है | वही महिला विभाग का भी आरो प्लांट भी बंद है |

[adrotate banner="3"]

बीते कुछ दिनों से गर्मी में एक दम से तेजी आ गयी है तापमान 40 से 42 डिग्री पर पहुच रहा है और मरीज गर्मी में गला तर करने को इधर उधर भाग रहे है |

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]