गोलगप्पे बनाते समय सिलेंडडर फटने से दम्पति आग में झुलसे

0
97

Sudha Kamalganj Farrukhabadफर्रुखाबाद: कमालगंज: गोलगप्पे बनाते समय सिलेंडडर फटने से दम्पति आग में झुलस गए| पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल पति और पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी निहाल चंद्र उर्फ राजू रविवार की सुबह अपने मकान की छत पर बने कमरे में पत्नी सुधा और बेटे छोटू के साथ गोलगप्पे बना रहे थे। अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसमें निहाल चंद्र व उनकी पत्नी झुलस गये, जबकि बेटा बाहर निकलकर जोर जोर से रोने लगा। एकाएक हुए हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मुहल्ले वालों ने दंपती को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मो.मुस्लिम खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नागरिकों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड को आग बुझने की सूचना दे दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को कानपुर ले गये। घायल सुधा ने बताया कि पति गोलगप्पे सेंक रहे थे, वह बेल रही थीं तथा पुत्र उन्हें रख रहा था। गैस सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया। एकाएक आग लगने से वह और उनके पति चपेट में आ गए।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]