फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला रामनगरिया के अवसर पर शुक्रवार को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की नगर प्रवेश यात्रा का शुभारंभ मेला क्षेत्र की 6 नंबर सीढ़ी से किया गया। यात्रा जूना अखाड़े से प्रारंभ होकर मेला क्षेत्र, पुल होते हुए ब्रह्मदत्त मूर्ति पांचाल घाट, पराग डेयरी, चांदपुर, खानपुर, कादरी गेट तिराहा, लिंजीगंज, साहिबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, सेनापति मोड़, खड़ीआई मोड़, पक्का पुल, तिकोना मंडी, बजरिया रोड, रेलवे स्टेशन तिराहा, चौक, नेहरू रोड, घुमना तिराहा, बस अड्डा, बढ़पुर और आवास विकास तिराहा सहित आदि जगह से यात्रा गुजरी जहां स्वागत किया गया|
नगर प्रवेश यात्रा में महंत सत्यगिरी महाराज के साथ सागर पुरी, विपिन गिरी, बलवंत गिरी, श्यामलपुरी, विपिन पुरी, झंझट गिरी, धर्मदेव उर्फ छोटे भैया, श्यामपुरी, जगदीश पुरी, सेवागिरी, हेमंत गिरी, चंद्रमा गिरी, शंकर गिरी, नाथ बाबा, कन्हैया दास, जयदेव गिरी आदि रहे|फर्रुखाबाद विकास मंच अध्यक्ष भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय व धीरज पाण्डेय नें स्वागत किया|
सट्टा माफिया रहा चर्चा का विषय नगर प्रवेश यात्रा में एक सट्टा माफिया भीं नजर आया, जिसके घर से पुलिस नें भारी मात्रा में कई बोरी रुपया ऑन लाइन सट्टा का बरामद किया था,पुलिस नें उस पर बड़ी कार्यवाही की थी, वह यात्रा के मुख्य रथ पर सबार नजर आया, जो चर्चा का विषय रहा |
नगर प्रवेश यात्रा, जगह-जगह हुआ संतों का स्वागत



