जिले में गर्मी ने बरपाया कहर,पारा 40 के पार


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मंगलवार को तेज धूप और लू के थपेड़ो ने जनपदवासियों को परेशान कर रखा है|गर्मी से शहरवासियों के साथ ही पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आए। गर्मी में परेशान होने से बचने को शहरवासियों ने घर में रहना ही उचित समझा। जरूरी काम होने पर ही वह घर से बाहर निकले। गर्मी के चलते बाजार में दुकानदार भी कहीं छांव या दुकानों पर जाकर समय बिता रहे हैं। शाम के बाद ग्राहक खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के चलते सभी तरह का व्यवसाय भी प्रभावित है। केवल सुबह और शाम में ही व्यवसाय हो रहा है।
बीते लगभग एक सप्ताह से उमस अधिक है। इसके चलते लोगों को कहीं चैन नहीं है।कूलर-पंखा चलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बिजली की कटौती भी खूब हो रही है। जो जनपदवासियों की परेशानी को सातवे आसमान पर पहुँचा रही है|