दुर्घटना में घायल किशोरी की मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम कोकापुर निवासी शीशराम की 15 वर्षीय पुत्री अनीता बीते दिन टेंपो पलटने से घायल हो गयी थी। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।

बीते दिन अनीता अपने पिता के शीशराम के साथ टेंपो पर सवार होकर शमशाबाद से कायमगंज जा रही थी। तेज रफ्तार से चल रहा टेंपो रास्ते में पलट गया। जिससे अनीता गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। पिता शीशराम ने कायमगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में अनीता को भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान अनीता की गुरुवार को सुबह मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

 

घरेलू कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी
शमशाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला शेरवानी टोला निवासी कल्लू के 20 वर्षीय पुत्र पप्पू ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार पप्पू का बीते दिन ही किसी बात को लेकर घर में ही विवाद हुआ था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर के कमरे में अंगोछे से फांसी लगा ली। पप्पू के फांसी लगाने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बारीकी से छानवीन कर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।