हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को शहर कोतवाल का नोटिस

Uncategorized

rajesh mishraफर्रुखाबाद: बीते दिनों पांचाल घाट पर सफाई अभियान के दौरान दूसरे समुदाय से हुई झड़प के दौरान असलाहे सीधी करने के मामले में हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा को शहर कोतवाल ने नोटिस दिया है| कोतवाल के नोटिस पर हिन्दू महासभा के कई प्रश्न वाचक चिन्ह लगा दिए है|
हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के साथ संगठन के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओ ने पांचाल घाट के स्वर्ग धाम पर सफाई अभियान चलाया था| उसी दौरान कुछ लोग मछली मारते व बालू खनन करते पकड़ लिए थे| जिनके साथ कार्यकर्ताओ ने मारपीट कर दी थी| जिससे दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गये थे| तो दोनों तरफ से पाला खीच गया था| उसी दौरान असलाहे भी तन गये थे| जिसके बाद फायरिंग भी की गयी थी|
घटना के सम्बन्ध में शहर कोतवाल राजकुमार सिंह ने हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के खिलाफ अबैध असलाह रखने का नोटिस जारी किया है| जिसमे कोतवाल ने कहा है की आप के अभिलेख चेक किये गये लेकिन आप के पास किसी तरह का कोई असलाह नही है| वही मिडिया में मिडिया में आप को असलाह ताने देखा गया है| कोतवाल ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही क्यों ना की जाने की बात कही है|
इस पर राजेश मिश्रा ने बताया वह कागज का जबाब कागज पर ही दे देगे| उन्होंने कहा है की पहले सामने से फायर किया गया था जिसके बाद उन्होंने हथियार ताना था| पुलिस सामने से तमंचे से फायर करने बाले युवक पर पहले कार्यवाही करे| गंगा में प्रदूषण व बालू खनन करने वालो पर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया है| पहले उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करे| उसके बाद वह कार्यवाही के लिए भी तैयार है|