नाले में पड़ा मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)नाले में किशोर का शव पड़ा होनें से सनसनी फैल गयी| मौके पर ग्रामीणों और मृतक के स्वजनों की भीड़ लग गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच शुरू की|
थाना मऊदरवाजा के सदर तहसील गेट के निकट निवासी 15 वर्षीय पिंकू बीते दिन से गायब था| वह पक्के पुल पर एक किराना दुकान में कार्य करता था| मिली जानकारी के मुताबिक वह बीते दिन काम के लिए निकला लेकिन घर नही पंहुचा| परिजनों नें काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चला | शुक्रवार को उसका शव हैबतपुर गढिया व काशीराम कालोनी के निकट तिराहे के पास नाले में पड़ा मिला | सूचना पर थानाध्यक्ष भोलेंद्र चतुर्वेदी दलबल के साथ मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में लिया| मृतक की माँ अनीता देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक पिंकू की माँ अनीता नें हत्या का आरोप लगाया | थाना प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया की जाँच चल रही है| तहरीर मिलने पर जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|