सातवें दिन भी धरने पर बैठी रही भूंखी-प्यासी आंगनबाड़ी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपनी मांगो को लेकर लगातार 7 दिन से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी एक सप्ताह बाद भी कोई भरोसा ना मिलने पर मायूस है| लेकिन उनके हौसले में कोई गिरावट नही आयी| कई आंगनबाड़ी की हालत खराब हुई| लेकिन धरने पर कोई फर्क नही पड़ा|

यूपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ कि जिलाध्यक्ष प्रीती गुप्ता के नेतृत्व में बीते एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट में अपनी विभिन्य मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है| वह अपना मानदेय 35 हजार करने, आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन बनाने, ग्रीष्मकालीन और शीत कालीन अवकाश देने व सहायिकाओ को 20 हजार रूपये ,मानदेय दिया जाये| मांगो को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी है| लेकिन अभी तक उन्हें कोई भरोसा नही मिला है| जिससे उनका धरना सातवें दिन भी जारी रहा|

जिलाध्यक्ष के साथ ही साथ मंजू देवी, विमलेश गुप्ता, पुष्पा कटियार, वंदना मिश्रा, माया देवी, श्रीदेवी, सीमा वर्मा, प्रभा द्विवेदी आदि 11 आंगनबाडी मुख हड़ताल पर रही| जिलाध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने बताया कि यदि मांगे रविवार तक नही मानी गयी तो आन्दोलन को नया रूप दिया जायेगा|