डीएम ने मनरेगा के एलाइड विभाग को दिया कारण बताओ नोटिस

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

dm prkash bindu1फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने मंगलवार को सुबह फतेहगढ़ स्थित विकास भवन का निरीक्षण किया| जिससे अधिकारियो और कर्मचारियों में हडकंप मच गया| उन्होंने विकास भवन के विभिन्य विभागों के अभिलेख देखे| उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| मनरेगा के एलाइड विभाग को कार्य में रुची ना लेने पर कारण बनायो नोटिस दिया गया|

डीएम ने सीडीओ नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के साथ विकास भवन का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने मत्स कार्यालय, संख्या अधिकारी कार्यालय, मनरेगा सेल, प्लानिग कार्यालय, जिला प्रवेशिक दल, जिला पंचायत, पशु पालन, आलू विकास, प्रवेशन, कृषि रक्षा, समाज कल्याण में जाकर सम्बन्धित विभागों के अधिकरियो और कर्मचारियों से जानकारी ली| जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी डॉ० राकेश कुमार को निर्देशित किया कि बाढ़ में फसल की छति हुई है उसका आंकलन करके दे| कृषि अधिकारी ने जिले में 38 गाँवो की 728 हेक्टेयर कृषि प्रभावित हुई है| रवि कि फसल की तैयारी के विषय में कृषि अधिकारी से पूंछा| जिस पर कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में खाद बीज की कोई कमी नही| प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के अंतर्गत बैंक किसानो ने प्रीमियम की धनराशि काट चुके है |
जिलाधिकारी ने पशु धन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया तो मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मिनी काम धेनु योजना में प्रगति नही हो पा रही है| इस पर डीएम ने मुख्य पशु चित्सधिकारी डॉ० पुष्प कुमार को कड़े निर्देश दिये| उन्होंने इस योजना को जनपदा में शत प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिये| कुकुट पालन में भी तेजी लाने के निर्देश दिये| कृषि रक्षा विभाग के निरीक्षण में कृषि रक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में सभी सातो व्लाको में कीट नाशक दवाओ की उपलब्धता बनाये रखे| सहकारिता कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एआर कोआपरेटिव ने डीएम की जनपद में 70 समिति कार्यरत है| उन्होंने सभी समितियों के नाम और मोबाइ नंबर की सूची तलब कि है|

इसके बाद उन्होंने मनरेगा सेल में कितने मानव दिवस जनपद में किये गयेइससे सम्बधित अभिलेख तलब किये| मनरेगा के एलाइड विभाग को कार्य में रुची ना लेने पर कारण बनायो नोटिस दिया गया|