कागजों में ही हो रहा गायों का स्वास्थ्य परीक्षण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: गौसदन की गायों की देखभाल कागजों में ही हो रही है| इसका खुलासा तब हुआ जब हिन्दू महासभा ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया| जिसमे कई जिम्मेदार गायब मिले और कई कई दिनों से गायब थे| जिनकी अनुपस्थिति दर्ज करायी गयी|
जेएनआई पर गौसदन के मुद्दे को समय-समय पर उठाया जाता रहा है| जिससे अधिकारी गौ सदन को लेकर शतर्क है| लेकिन अन्य कर्मी कुछ करना नही चाहते| डीएम के द्वारा डियूटी लगाये जाने के बाद भी पशु विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौके पर आये ही नही| रविवार को हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी आदि गौसदन कटरी धर्मपुर गये| जिसमे जो डियूटी रजिस्टर बनाया गया उसमे दर्ज कर कर्मी कभी आये ही नही| जिस पर पदाधिकारियों ने सीबीओ को सूचना दी| सूचना देने के बाद पशु चिकित्सक सदर डॉ० पीके शर्मा मौके पर आये जिससे सभी गैर मौजूद कर्मियों की अनुपस्थित लगायी गयी| जिसमे पशुधन प्रसार अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह लगातार गायब मिले|