धड़ल्ले से चलते मिले गैरमान्यता प्राप्त विधालय

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) विकास खंड कमालगंज क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त विधालय बेखौफ संचालित हो रहे| विभाग के निर्देश के बाद भी उन पर कोई फर्क नही पड़ा| जिसके बाद मामला मिडिया में आने पर विभाग हरकत में आया औरबिना मान्यता के संचालित हो रहे विधालयो के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस जाँच कर कार्यवाही कर रही है|खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि क्षेत्र के रघुवर शिक्षा संस्थान के नाम से एक अबैध बिना मान्यता का विधालय बंदरखेडा में संचालित है| जिसके प्रबन्धक राजेन्द्र सिंह है| वही महरूपुर वीजल में मंजू देवी पब्लिक स्कूल अशोक पाल द्वारा संचालित है| यह भी अबैध रूप से संचालित है| एबीएसए ने कहा है कि दोनों विधालयो के खिलाफ नोटिस जारी कर विधालय बंद करने के निर्देश दिये थे| एबीएसए ने दोनों विधालयो के छात्र उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में ले लिये| उन्होंने पुलिस को बताया कि विधालय संचालक बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड कर रहे है|
मजे की बात यह है कि अधिकतर विधालय खेतो और बागो में चल रहे है| जिन्हें पूर्व में बंद करने का आदेश दिया गया था| जब एबीएसए सुमित वर्मा मौके पर पंहुचे तो प्रबन्धक खिसक गये | रघुवर शिक्षा संस्थान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह 1997 से विधालय संचालित कर रहे है| विधालय मान्यता प्राप्त है| एबीएसए ने थाने में तहरीर दी| कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|