हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की

Uncategorized

snskarफर्रुखाबाद: संस्कार भारती द्वारा जन्माष्टमी सप्ताह पर भगवान कृष्ण व राधा के बाल स्वरूपों को का प्रदर्शन किया गया| उनके मनोहारी दर्शन कर सभी उनके दर्शन को उत्सुक दिखाई दिये|

शहर के मोहल्ला खडियाई स्थित लोरेटो पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में माहौल हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की ध्वनि से गूंज उठा| विधालय की प्रधानाचार्य ने सभी का स्वागत किया| कार्यक्रम के संयोजक सीवी तिवारी ने स्वरूप सज्जा के महत्व पर प्रकाश डाला| आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| उन्होंने कहा की आज कृष्ण के दर्शन और निष्काम प्रेम की अति अवश्यकता है|

कार्यक्रम में संस्था के सचिव अनुभव सारस्वत, प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे| कार्यक्रम अदिति, अर्पिता, दीक्षा, प्रगति, प्रवीन आदि 50 बच्चो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया|