पंचायत चुनाव:अपनी सीट का आरक्षण बचाने की जुगाड़ में लगे दावेदार

Uncategorized

chunavफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से पंचायत चुनाव को में आरक्षण को लेकर दावेदारों की निगाहे जमी है| चपरासी से लेकर अफसर तक हां हुजूरी चल रही है| सुबह से लेकर शाम तक अधिकारियो के कार्यालयों के चक्कर लगाने में लगे हुये है|

पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर पूरी ईमानदारी का दबा प्रशासन कर रहा है| अगर सब ठीक ठाक रहा तो मंगलवार को सीटो का आरक्षण जारी कर दिया जायेगा| कुछ जिला पंचायत, प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत के पद पर उस क्षेत्र के या किसी पार्टी के असरदार लोग चुनाव मैदान में है| वह लोग अपनी सीट का आरक्षण बचाने में हर सम्भव प्रयास कर रहे है| जनपद से लेकर लखनऊ तक के कई-कई चक्कर लगाये जा रहे है| सूची जारी होने पर अब लगभग 20 घंटे शेष है| अधिकारी भी पूरी तैयारी कर रहे है|

जिन दावेदारों ने क्षेत्र में होर्डिंग-पोस्टर लगाकर काफी बड़ी रकम खर्च कर दी है| उनके चेहरे पर पसीने की बुँदे व चिंता की लकीरे साथ देखी जा सकती है| फ़िलहाल आरक्षण होने के बाद कई दावेदारों को अपने चुनाव लड़ने की तमन्ना को बीच में ही छोड़कर चुनाव मैदान से बाहर जाना होगा|