रक्षाबंधन कर घर लौट रही महिला सहित दो की मौत, पति गम्भीर

Uncategorized

kiranफर्रुखाबाद:(जहानगंज)अपने मायके से रक्षा बंधन का त्योहार करके पति के साथ लौट रही महिला की बाइक से अन्य बाइक की टक्कर हों गयी| जबरदस्त टक्कर में महिला व अन्य बाइक सबार की मौत हो गयी| जबकि महिला का पति व पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गये|

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर निवासी धर्मेन्द्र अपनी ससुराल हरचंदपुर छिबरामऊ से अपनी अपनी पत्नी किरण व चार वर्षीय पुत्री सरोज के साथ घर लौट रहा था| तभी ग्राम अदमापुर के निकट सामने से आ रहे ग्राम 35 वर्षीय भोला पुत्र राम स्वरूप की बाइक से उसको जोरदार भिडंत हो गयी| बाइको की भिडंत से सभी गम्भीर रूप से घायल हो गये|

सभी घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा किरन व भोला को मृत घोषित कर दिया| जबकि किरण के पति धर्मेन्द्र की हालत गम्भीर बनी हुई है|