कटरी में चलती मिली असलाह फैक्ट्री

Uncategorized

aropi 1फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)थाना पुलिस ने बुधवार तड़के रामगंगा की कटरी में शराब पकड़ने गये पुलिस कर्मियों को शराब की जगह अबैध असलहो की फैक्ट्री चलती मिली| पुलिस ने मौके से असलाह बनाते पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया|

थानेदार मो. मुस्लिम खां ने अपने साथी सिपाहियों के साथ कच्ची शराब की फैक्ट्री पकड़ने की योजना बनायी| कुछ पुलिस कर्मी सादा कपड़ो में एक टैम्पो पर सबार होकर गाँव में पंहुचे| किसी को भी शक नही हुआ| कुछ पुलिस कर्मी बाइक से थे| पुलिस ने अबधेश शाक्य के घर दबिश दी| तो उन्हें कच्ची शराब की जगह अवैध हथियार बनाने की फैक्टी चलती मिली| पुलिस ने मौके से हथियार बनाते पांच को गिरफ्तार कर लिया| उन्होंने अपने नाम जनपद हरदोई के थाना लोनार के गांव ढेहापुर निवासी बृजेश कुमार,अवधेश शाक्य, वीर सिंह कुशवाह,विजय कुमार शर्मा व् सुनील कुमार बताये|

थानाध्यक्ष मो.मुस्लिम खां ने बताया कि फैक्ट्री में तीन तमंचे, एक रायफल बनी हुई मिली है। आधा दर्जन तमंचे व तीन रायफल अधबनी एवं भारी मात्रा में रायफल की नली सहित असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।