कठोर वाणी तथा उग्र स्वर वाले होते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जे एन आई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 26 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 26 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्‍भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

images[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में जुलाई तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। जुलाई के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाड़िया
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

[bannergarden id=”11″]

दैनिक राशिफल

राशि फलादेश

मेष

व्यवसाय में उन्नति होगी। सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।

राशि फलादेश

वृष

मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।

राशि फलादेश

मिथुन

अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

राशि फलादेश

कर्क

व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह

सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। गुस्सा, आवेश पर काबू रखें। नए अनुबंध नहीं करें।

राशि फलादेश

कन्या

अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

राशि फलादेश

तुला

आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक

संतान की चिंता रहेगी। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा।

राशि फलादेश

धनु

व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।

राशि फलादेश

मकर

आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

राशि फलादेश

कुंभ

प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें।

राशि फलादेश

मीन

सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे।