स्वाभाविक रूप से कुशल नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

girl1[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गांधी
* शत्रुघ्न सिन्हा

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 09 मई 2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन आप कही घुमने का प्लान बना सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 4 है. अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा। कार्यभार और व्यस्तता ज्यादा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। उत्साह कम होगा।

 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज के दिन आप सावधान रहिए क्योंकि किसी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 18 है. कार्य-सिद्धि से अर्थ क्षेत्र में आशाजनक परिणाम आ सकेंगे। उदर-विकार संभव है। परिवार की उन्नति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन आप नया ट्राई कीजिए. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 1 है. सहयोगियों की मदद से व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने के योग बनेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। काम-काज का विस्तार संभव रहेगा।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

किसी बात को लेकर आप पूरा दिन इमोशन में रहेंगे. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 31 है आध्यात्मिक चेतना की प्राप्ति के योग हैं। शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। संतान के कार्यकलापों पर नजर रखना चाहिए। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

  सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

पैसे को लेकर आज का दिन असंतुलित रह सकता है. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 12 है. संतान की चिंता और जवाबदारी बढ़ेगी। संपत्ति संबंधी मामलों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यापार में हानि होगी।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोई भी निर्णय लेने से पहले उसे अच्छी तरह से सोच लें. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 8 है. ऐश्वर्यपूर्ण समय होने से उत्तम वस्त्र-भोजन प्राप्ति का योग बनेगा। योजनाएं क्रियान्वित होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें।

  तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज के दिन आप किसी चीज को लेकर गलतफयमी में पड़ सकते हैं. आपका लकी कलर है ब्लू और लकी नंबर है 10. बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है। दुस्साहस, हानिकारक हो सकता है। परिवार के सदस्यों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज दिन आपके दिमाग में बहुत सारे विचार आएंगे. आपका लकी कलर है पिंक और लकी नंबर है 27. विरोधी समझौता करेंगे। संतों से भेंट होगी। व्यापार में इच्छित लाभ हो सकेगा। किसी पर अतिविश्वास न करें। राज्यपक्ष के कामों में यश, सफलता मिलेगी।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

कोई भी समय एक सा नहीं होता इसलिए अपनी उम्मीद को मत खोइए. आपका लकी कलर है ग्रीन और लकी नंबर है 19. कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। पिछले दिनों से अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज के दिन हो सके तो किसी की सलाह पर अमल कीजिए आपको फायदा देगा. आपका लकी कलर है ब्लैक और लकी नंबर है 3. आपके प्रयासों से स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अहंकार का भाव मन में न आने दें। साझेदारी में नवीन अनुबंध होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

सामाजिक मुद्दों पर थोड़ा सा ध्यान दीजिए. आपका लकी कलर है ग्रे और लकी नंबर है 16. धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का सुअवसर मिलेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धिचातुर्य से कठिनाइयाँ दूर होंगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope) 

आज आपके द्वारा बोली गई छोटी सी बात भीए गलत दिशा में ली जा सकती है. आपका लकी कलर है पर्पल और लकी नंबर है 34. मानसिक संतोष व प्रसन्नता का अनुभव होगा। संपर्क से धन प्राप्ति संभव है। मशीनों के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। कठिनाइयाँ कम होंगी।