प्रेमी से विवाद के बाद किशोरी ने कीटनाशक पिया

Uncategorized

 

कायमगंज(फर्रुखाबाद): प्रेमी से विवाद के बाद किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक उठाकर पी लिया। हालत बिगडने पर परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

नगर से सटे श्याम नगर गांव में रामपाल की (20) बर्षीय पुत्री खुशबू (काल्पनिक नाम ) का अपने ही गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुशबू का कई बार अपने प्रेमी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। युवती खुशबू इससे पहले भी कई बार आत्महत्या करने का असफल प्रयास कर चुकी है। मंगलवार को खुशबू का अपने प्रेमी से किसी बात को झगडा हो गया। इसी बात से नाराज होकर खुशबू अपने घर चली आयी और उसने घर में सर में लगाने के लिए रखी डाई उठाकर पी ली और चुपचाप अपना बन्द करके लेट गयी। काफी देर तक जब वह कमरे से नही निकली तो घर वालों ने उसकों काफी आवाजें दी। उसके बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड दिया। अन्दर का नजारा देखकर परिजन भौंचक्के रह गये। परिजनों ने उसे कमरे से बाहर निकाला और आनन फानन में उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।