अनशनकारियों पर पुलिस का कहर

Uncategorized

adv-lakshman-singhफर्रुखाबाद: अनशन कर रहे सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों को हटाने के लिये रविवार देर पंहुची पुलिस ने जमकर कहर बरपाया| अनशनकारियो ने पुलिस के द्वारा मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया है|

सर्वोदय मंडल के मंत्री ने बताया की विधुत शवदाह गृह निर्माण व खिनमिनी के ग्राम प्रधान के द्वारा करोड़ रुपये के घोटाले की जाँच की मांग पूरी ना होने पर आमरण अनशन चल रहा है | बीते 29-30 की रात फतेहगढ़ कोतवाल केबी सिंह, सीओ वाईपी सिंह तकरीबन 50 पुलिस कर्मियों के साथ पंहुचे और अनशन स्थल पर रखी महात्मा गाँधी की फोटो दी| राष्ट्रिय ध्वज का भी अपमान किया| अनशनकारी महिला फूलप्यारी को मारपीट कर ले जाने का प्रयास किया और अनशनकरियो के मोबाइल भी पुलिस ने छीन लिये| घटना के सम्बन्ध में सर्वोदय मंडल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है| पुलिस ने गंभीर हालत में महिला फूलप्यारी को लोहिया अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में भर्ती किया|