मिड डे मील के खाने को लेकर छात्रों में विवाद के बाद चलीं लाठियां

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र में स्थित पण्डित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज में छात्रों में मिड डे मील को लेकर हुए विवाद के बाद दो गांवों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में छात्रों सहित कई अध्यापक भी घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार पण्डित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज के कक्षा 6 के छात्र निवासी जरारी और पेरी गढ़िया के बच्चों में एमडीएम खाना खाने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। विवाद को लेकर गुरुवार को बड़े क्लासो कक्षा 11 व 12 के बच्चे भी शामिल हो गये। मुदस्सिर, सादाव निवासी जरारी व संदीप, राजीव, विकास पेरी गढ़िया के बीच पहले जमकर स्कूल में ही मारपीट हुई। घटना की जानकारी पेरी गढ़िया के लोगों को हुई तो वह भी स्कूल में ही आ गये। छात्रों ने जरारी गांव के लोगों को भी सूचना दे दी। जिस पर वह भी वहां पहुंच गये। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डन्डे व ईट पत्थर चले। जिसमें कई छात्र घायल हो गये। घटना में कालेज के प्रधानाध्यापक लाल सिंह यादव, मानसिंह, उदयबीर रुकमंगल, उमेश घायल हो गये।
अशोक यादव ने तत्काल थाना कमालगंज व जहानगंज को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है। प्रधानाध्यापक के पुत्र अशोक यादव ने बताया कि विद्यालय अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया। कुछ लोगों ने समझौते का भी प्रयास किया लेकिन तनाव बना हुआ है।