रिटायर सैनिक के घर चोरी कर चोरों ने किया फोन, बोले! ‘देख लो चोरी हो गयी’

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनपद में इससे ज्यादा निर्भीक अपराधियों का सबूत और क्या होगा कि अपराधी अपराध करने के बाद इस बात की जानकारी खुद दे कि अपराध हो गया है। जनपद में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था और आये दिन हो रहीं चोरी और लूट की बारदातों से जहां एक ओर पुलिस सिर्फ लीक पीट रही है वहीं अपराधी प्रतिदिन शहर में बारदातों पर बारदात करते जा रहे हैं।

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सैनिक कालोनी स्थित आर्मी के रिटायर नायक प्रेम सिंह राठौर के घर पर चोरों ने बीती रात हमला बोलकर जमकर ताण्डव किया और फरार हो गये। प्रेमसिंह की पुत्रवधू संगीता ने बताया कि प्रेमसिंह राठौर की पत्नी प्रेमप्यारी गोसरपुर मोहम्मदाबाद में अपने गांव में तीन वर्षों से रह रही है। प्रेमसिंह राठौर के तीन पुत्र हैं। जिनमें से देवेन्द्र सिंह राठौर की सैनिक कालोनी स्थित घर में रहता था। इसके अलावा पप्पू राठौर के परिजन भी उसी मकान में रहते थे। पप्पू राठौर व उसका भाई वीरेन्द्र सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। बीती रात देवेन्द्र सिंह राठौर का परिवार दोमंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। नीचे पप्पू राठौर का परिवार था। संगीता ने बताया कि परिवार के सभी लोग तकरीबन 11 बजे तक खाना खाकर सो गये थे। रात तकरीबन एक बजकर 31 मिनट पर देवेन्द्र के मोबाइल संख्या 9450040141 पर एक अन्य नम्बर 8355074111 से फोन आया। फोन देवेन्द्र सिंह ने रिसीव किया। उधर से आवाज आयी आन्टी नमस्ते! अपना बाहर वाला कमरा देखो चोरी हो गयी। इसके बाद 1बजकर 51 मिनट पर 9022957372 नम्बर पर भी फोन आया और उधर से आवाज आयी। कमरा देख लो चोरी हो गयी। लेकिन संगीता ने बताया कि हम लोगों ने कोई विशेष ध्यान नहीं दिया और किसी का मजाक समझकर सो गये।

सुबह संगीता दूध लेने के लिए उठी तो देखा कि कमरे व मुख्य द्वार का ताला खुला पड़ा है। कमरे में रखे दो बक्से गायब हैं। खोजवीन करने पर दोनो बक्से रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ के रेलवे लाइन के पास पड़े मिले। चोरों ने बक्से से 10 हजार रुपये की नगदी, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, 10 चांदी के सिक्के उड़ा दिये। चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी है।