संदिग्ध परिस्थितियों में ब्लाक क्लर्क की पत्नी आग से झुलसी, गंभीर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के तलैया लेन निवासी ब्लाक क्लर्क अशोक कुमार की 35 वर्षीय पत्नी संतोष बीती रात आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। जिसको बचाने में ब्लाक क्लर्क सहित महिला का देवर भी घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार ब्लाक राजेपुर में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। बीती रात अशोक की पत्नी संतोष आग लगने से चीखने चिल्लाने लगी। शोर शराबा सुन अशोक व अन्य परिजन भी आ गये। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। महिला को बचाने में अशोक कुमार के अलावा उसका भाई संतोष भी जल गया। संतोष सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात है। हालत गंभीर होने पर महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया व उसके पति को फतेहगढ़ स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। महिला की हालत स्थिर न होने पर डाक्टरों ने उसे रिफर कर दिया। परिजनों के अनुसार कुप्पी गिर जाने से महिला के कपड़ों में आग लग गयी थी। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने खुद मिट्टी का तेल डालकर आग लगायी।