छेड़-छाड़ का विरोध करने पर देवर ने गोली मारी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर के ग्राम गूजरपुर पमारान में महिला द्वारा छेड़-छाड़ का विरोध किये जाने पर उसके देवर गोली मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला परिवारिक होने के कारण परिजनों अभी मामले को घुमा रहे हैं।

सीधे पैर में गोली लगने से घायल 35 वर्षीय अनीता पत्नी कल्लू को सोमवार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल अनीता ने बातया कि गोली उसके देवर ने मारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को उसके देवर पंकज ने ही छेड़-छाड़ का विरोध करने पर उसे गोली मार दी है। मामला परिवारिक होने के कारण परिजन अभी मामले को घुमा रहे है। अनीता के पति कल्लू वर्मा ने बताया कि उसके छोटे भाई पंकज मंद बुद्धि का है। उन्होंने बताया कि पंकज अक्सर बाहर ही रहता है। पंकज रविवार को ही वापस गांव लौटा है।

थानाध्यक्ष अमृतपुर ने बताया कि आरोपीको मंदबुद्धि का बताया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।