शहर कांग्रेस कमेटी ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहर कांग्रेस कमेटी ने टाउनहाल पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।

9 अगस्त 1942 को हुए भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को प्रतीक चिन्हं देकर सम्मानित किया। इस दौरान विनोद गुप्ता ने कहा कि देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी भारत की धरोहर हैं। इनकी बलिदान की कहानी को भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखना चाहिए। अजय निराला ने कहा कि 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन हम लोगों को शहीदों के त्याग को याद करना चाहिए।
शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने कहा कि अमर शहीदों के त्याग से आज हम आजाद हैं। उनके बनाये हुए मार्ग पर हमें चलना चाहिए और अपने सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का स्वागत करना चाहिए। इस दौरान सतीश पाण्डेय, डा0 पी एन सक्सेना, वीरेन्द्र मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेश शुक्ला, उर्मिलादेवी, राजेश सारस्वत, महेश गुप्ता, भुवनेश्वर वर्मा, तारिख हुसैन खां, नासिर खां, नरेन्द्र आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी व संचालन वीरेन्द्र मिश्रा एडवोकेट ने किया। इस दौरान संजीव कटियार, सतीश पाण्डेय, विनोद गुप्ता, राधाकृष्ण शर्मा, मोहम्मद नफीश आदि लोग मौजूद रहे।