भाई को फंसाने को पिता ने पुत्री के हाथ-पैर बांधकर गंगा में फेंका

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी हसमुद्दीन की 14 वर्षीय पुत्री अफरोज को उसके ही पिता व परिजनों ने ननिहाल ले जाने के बहाने श्रंगीपुर गंगा घाट ले जाकर बांधकर गंगा में बहा दिया। डूबते डुबाते किशोरी को एक वृद्व ने गंगा से निकाल लिया। उसके बाद किशोरी को कमालगंज थाना में पहुंचा दिया गया।

कमालगंज पुलिस को अफरोज पुत्री हसमुद्दीन ने बताया कि हमें घर से ननिहाल दहेलिया ले जाने के लिए बुलाकर पिता व अन्य परिजन लेकर गये। जब श्रंगीरामपुर गंगा जी पर पहुंचे तो वहां पर हमारे हाथ पैर बांधकर गंगा जी में डाल दिया व ये लोग वहां से चले आये। गोते लगते लगाते कुछ दूरी पर बल्ली के सहारे रुक गये तो एक वृद्व ने गंगा से निकाल लिया।
गंगा से निकली किशोरी को देखने के लिए श्रंगीरामपुर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी। जिस पर किशोरी को पुलिस थाने ले आयी।

किशोरी अफरोज ने पुलिस को बताया कि बताया कि चाचा को फंसाने की  नियत से मां शहनाज, बहनोई पप्पू, बहन सहरोज, भाई जीशान, पिता हसमुद्दीन पांचों लोग जान से मारने लेकर गये थे। वहीं मां का कहना है कि उसकी पुत्री दिमाग से विक्षिप्त है। बीते दिन भी सौरिख से आयी तो रास्ते में भटक गयी थी। तब भी पुलिस वाले इसे गौसपुर कर गये थे। फिलहाल अन्य परिजनों को भी बुलाया गया है।